शाह सतनाम जी बालिका स्कूल में जन्माष्टमी पर बच्चों ने दी प्रस्तुति
Published On
तारानगर (सच कहूँ न्यूज)। कृष्ण जन्माष्टमी पर गुरुवार को तारानगर के शाह सतनाम जी बालिका विद्यालय में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी। राधा कृष्ण की पोशाक में बच्चे बहुत ही सुंदर लग रहे थे। बालिकाओं द्वारा कान्हा मटकी फोड़ नाटक सबका मन मोह लिया। राधा कृष्ण के गीतों पर बालिकाओं ने सुंदर सुंदर एकल व सामूहिक नृत्य भी किये। स्कूल प्रिंसिपल भारती इन्सां ने कृष्ण जन्माष्ठमी की सभी को बधाई दी। संचालन मनीषा ओर रेहा ने किया। रेखा, रीना, रेखा, अनु, मानवी, नितेश, कांता, पिंकल, ख़ुशी, मोनिका, प्रिया, कोमल सहित विद्यालय स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।