एक साथ पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका

Published On

किशनगंज । भंवरगढ़ क्षेत्र के शाहपुरा जंगल में एक पेड़ पर प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों की पहचान करने के बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन घटनास्थल भंवरगढ़ थाना क्षेत्र में होने से भंवरगढ़ पुलिस के मौके पर आने के बाद दोनों शवों को उतारा गया।

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया

युवक सोनू गुर्जर (25) निवासी पीपल्दा की रूण्डी थाना किशनगंज व मोनिका मीणा (20) निवासी छीनोद दोनों 19 जून की रात से घर से गायब थे। सूचना पर शाहापुरा के समीप छीनोद के जंगल से तेंदू के पेड़ पर एक रस्सी के अलग-अलग छोर पर दोनों युवक-युवती के शव लटके मिले। सोनू के चाचा रामलाल गुर्जर की ओर से दी रिपोर्ट में कहा कि सोनू 19 जून की रात घर से लापता हो गया था और मोनिका 19 जून की रात करीब 11 बजे से घर से गायब थी। पुलिस के द्वारा प्रेमी जोड़े को नीचे उतारने के बाद शवों को किशनगंज सीएचसी पर ले जाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts