ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की हुई मौत

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन में चुंगी नंबर छह के नजदीक मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। कटने से शव क्षत-विक्षत हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। मृतक की पहचान अर्जुनराम मेघवाल (60) पुत्र मिश्रीलाल निवासी वार्ड नंबर 27, अम्बेडकर कॉलोनी के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार सादुलपुर से चली सवारी गाड़ी संख्या 04777 मंगलवार सुबह करीब नौ बजे टाउन रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रूकने के बाद जंक्शन के लिए रवाना हुई तो कुछ दूरी पर चलते ही चुंगी नंबर छह व रेलवे ओवरब्रिज के पास एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। मामला टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अधीन होने पर टाउन पुलिस ने पहचान के बाद शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

About The Author

Related Posts