लॉकडाउन में निशुल्क मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं नहीं रुकेगी : गहलोत

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लॉकडाउन में निशुल्क मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं नहीं रुकेगी और ये सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी। गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए कहा कि कोरोनावायरस की महामारी के चलते घबरायें नहीं , लॉकडाउन अवधि में ये सेवाएं नहीं रुकेगी।

  • सुरक्षित प्रसव एवं टीकाकरण के लिए निशुल्क सुविधाएं निर्बाध रूप से सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हैं।
  • गहलोत ने कहा कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया गया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts