घर के आंगन में सो रही पत्नी एवं दो पुत्रियों की हत्या

Published On

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल कोटडा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी एवं दो पुत्रियों को हत्या कर देने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार निचली सुबरी निवासी पोपलाल गमार ने अपने घर के आंगन में सो रही पत्नी एवं दो बेटियों को गत रात्रि पत्थर मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह थानाधिकारी मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जें में लेकर कोटडा अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। आरोपी पोपट लाल घटना के बाद रात को ही मौके से फरार हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts