10 पेटी शराब सहित एक गिरफ्तार

Published On

समेजा कोठी (सच कहूँ न्यूज)। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गत रात्रि समेजा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को 10 पेटी देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

मुकदमा दर्ज

एसएचओ विकास बिश्नोई ने बताया कि गश्त के दौरान 75 एनपी मोड़ पर पीछा करते हुए एएसआई राय साहब व हवलदार जगतार सिंह मय जाब्ता के साथ शराब तस्कर पवन कुमार (21) पुत्र रामस्वरूप निवासी 2 डीएम को मारूती जैन कार में 10 पेटी देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। एक्साईज एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। कार को भी जप्त कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts