दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी

टाउन के इंद्रा चौक क्षेत्र का मामला

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। टाउन के इंद्रा चौक क्षेत्र से एक मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस्लामुदीन (46) पुत्र कमालदीन निवासी वार्ड नम्बर 28 प्रेमनगर, टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके नाम से हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एससी 4586 है। Hanumangarh News

परिवादी ने बताया कि वह इंद्रा चौक में न्यू शेख जनरल स्टोर के नाम से दुकान करता है। 25 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे उसने अपनी मोटर साइकिल दुकान के आगे खड़ी की थी। रात करीब 8 बजे जब उसने बाहर आकर देखा तो मोटर साइकिल वहां नहीं मिली। रिपोर्ट में आशंका जताई गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। परिवादी ने बताया कि उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author