छठी मंजिल से छात्रा की नीचे गिरने से मौत

Published On

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

जयपुर। जयपुर में एक निजी कॉलेज की छात्रा की छठी मंज़िल से नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा की पहचान 16 वर्षीय अदिति सांघी के तौर पर हुई है। वह बापू नगर में रहने वाले थी। बताया जाता है कि कॉलेज की छह मंजिला इमारत में रॉक क्लाइम्बिंग की ट्रेनिंग दी जा रही थी। अदिति भी ट्रेनिंग लेने वाली छात्राओं में शामिल थी।

वह रस्सी के सहारे ऊपर जाने की ट्रेनिंग ले रही थी तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे जमीन पर गिर गई। छठी मंजिल से नीचे धरती पर गिरने के बाद उसे गंभीर अवस्था में नज़दीक के मैट्रो मॉस अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा छात्रा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts