युवक ने युवती को मारी गोली फिर खुद को उड़ाया, मौत

Published On

घटना के बाद गांव कल्लू पुरा में बना तनाव

युवती की हालत गंभीर, रैफर

धौलपुर (सच कहूँ न्यूज)। धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना इलाके में स्थित गांव कल्लू पुरा में एक 26 वर्षीय सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पड़ोसी गांव नौनेरा का रहने वाला युवक देवेश लाइट फिटिंग का काम करता था। करीब सात महीने पहले वह पास के गांव कल्लू पुरा में नंदनी के घर काम करने गया था। काम करते समय युवक को उससे मेल जोल हो गया। उसके बाद दोनों में चुपके-चुपके मुलाकात और बातें होने लगीं।

पुलिस के अनुसार युवती की शादी तय हो गई थी, जिसकी खबर लगते ही युवक बौखला गया और रविवार देर रात वह युवती के गांव कल्लू पुरा पहुंच गया। इसके बाद उसने रश्मि को फोन कर उसी के मकान के पीछे खेतों में बुलाया। कॉल आते ही नंदनी घर के पीछे खेतों में पहुंच गई। नंदनी के पीछे उसकी भाभी भी दबे पांच पीछे पहुंच गई। अचानक युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को पीछे से देख रही युवती की भाभी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण खेत में पहुंचे, जहां युवक की लाश और युवती को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देख सभी के होश उड़ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवती को बसेड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर अवस्था होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से गांव कल्लू पुरा में तनाव बना हुआ है। मामले में मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं युवती के परिजनों ने युवक द्वारा देशी कट्टे से गोली चलाने की बात कही है। पुलिस ने मौके से अवैध देशी कट्टा, मोबाइल बरामद कर मामले को संदिग्ध मान कर जांच शुरू कर दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts