खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित

Published On

जम्मू (एजेंसी)

खराब मौसम के कारण जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर यात्री निवास से शुक्रवार सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का कोई जत्था रवाना नहीं हुआ। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है जिसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर यात्रा स्थगित कर दी गयी है। मौसम विभाग ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने की आशंका जताई है जिसके कारण यात्रा प्रभावित स्थगित की गई। 46 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को सुचारू और सफल बनाने के लिये बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। यह यात्रा 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के अवसर पर समाप्त होगी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts