अर्पित होटल अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार

Published On

होटल में 12 फरवरी को लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गयी थी

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस ने अर्पित होटल अग्निकांड मामले में इसके मालिक राकेश गोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि गोयल के शनिवार को कतर से आने की जानकारी मिली थी। यहां पहुंचने पर उसे संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। गोयल को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मध्य दिल्ली में करोलबाग के गुरुद्वारा रोड पर स्थित अर्पित होटल में 12 फरवरी को लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गयी थी। इस मामले में होटल के महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार और सहायक प्रबंधक विकास कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts