डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा की गयी पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था

Published On

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: सोमवार को डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा पक्षियोंद्धार मुहिम के तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर बढ़ते तापमान के मध्यनजर पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की गयी। वैसे तो मानवता भलाई कार्यों में पूरी दुनिया में डेरा सच्चा सौदा का कोई सानी नहीं है। मानवा भलाई कार्यों के डेरा सच्चा सौदा के नाम अनेको विश्व रिकार्ड दर्ज हैं। Bulandshahr News

डेरा सच्चा सौदा के पूजनीय गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं चलते हुए सेवादारों द्वारा नगर के चाँदपुर चुंगी पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क, पीरपातला स्थित बाबूजी कल्याण सिंह पार्क में पक्षियों के लिये पानी के सकौरे रखे गये व दाने की व्यवस्था भी की गयी। सेवदार ब्लॉक प्रेमी सेवक कपिल देव इन्सां ,पुलकित इन्सा,दीपांशु इन्सां ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग सेवादारों द्वारा सेवा कार्य को पूर्ण किया गया। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– बीआरएस नेता कविता की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

About The Author

Related Posts