शिक्षा और रोजगार
सस्ते व सुलभ न्याय के प्रचार हेतु न्याय रथ रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: सस्ते व सुलभ न्याय की अवधारणा को मूर्त रूप देने एवं न्याय चला निर्धन से मिलने की सूक्ति को चरितार्थ करने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली को न्याय के प्रचार-प्रसार करने हेतु नया वाहन उपलब्ध कराया गया है। मंगलवार को जनपद न्यायधीश इंदरप्रीत सिंह जोश ने विधि-विधान से पूजन करके न्याय के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से वाहन को रवाना किया।
बताया गया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में न्याय रथ भेजा गया है, जिसका उद्देश्य अंतिम छोर पर बसने वाले व्यक्ति को न्याय के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय बृजेश शर्मा, अपर जिला जज सुरेंद्र राय, सीमा वर्मा, व ऋतु नागर तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा, सिविल जज आशीष कम्बोज, तरुण मित्तल, बाबू हरिनंदन सिंह, रवि, विकास आदि उपस्थित रहे। Kairana
यह भी पढ़ें:– किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार