विदेशी मुद्रा भंडार 454 अरब डॉलर के पार

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेशी मुद्रा का देश का सुरक्षित भंडार 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.07 अरब डॉलर और बढ़कर 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 454.49 अरब डॉलर के नए शिखर पर पहुंच गया। इससे पहले 06 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 453.42 अरब डॉलर रहा था। इस वर्ष मार्च के बाद से विदेशी मुद्रा भंडार में 41.62 अरब डॉलर बढ़ चुका है।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आँकड़ों के अनुसार, कुल विदेशी मुद्रा भंडार में 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ पहले के 421.26 अरब डॉलर से बढ़कर 422.42 डॉलर के बराबर पहुँच गई। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 27.08 अरब डॉलर से घटकर 26.97 अरब डॉलर का रह गया। विशेष निकासी अधिकार की राशि 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुँच गयी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास सुरक्षित राशि एक करोड़ 40 लाख डॉलर बढ़कर तीन अरब 65 करोड़ 80 लाख डॉलर पर पहुँच गई।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts