दिल्ली के युवक से अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। रविवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता सूरज निवासी गीता कॉलोनी झील कृष्णा नगर शाहदरा दिल्ली बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Tiranga Yatra: शिकोहाबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा, दिखा जश्न का माहौल

About The Author

Related Posts