जहांगीराबाद पुलिस ने वांछित 3 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

Published On

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये 5,000 रुपये व चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध असलाह मय कारतूस बरामद

बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज) थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभिसूचना के आधार पर चांदौक दौराहे के पास से लूट की घटना में वांछित 03 शातिर बदमाशों को लूटे गये पांच हजार रुपये व चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध असलाह मय कारतूस आदि सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं-155/23 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता अमित पुत्र पप्पू निवासी ग्राम चांदौक थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर कुवरपाल पुत्र कलुआ निवासी उपरोक्त मोहित पुत्र विनोद निवासी उपरोक्त है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार जहांगीराबाद उ0नि0 केशव दयाल है0का0 आकाश मेहरा, का0 योगेश कुमार, का0 अनुराग सिंह, का0 श्यामू सिंह, का0 सोहनवीर सिंह आदि शामिल रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts