राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा 17 जनवरी से

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एक चरण में 17 से 19 जनवरी 2021 तक आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एक चरण में 17 से शुरू होगा और 19 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पोलियों का खतरा एवं वैक्सीन डिनाईट पालियों वायरस को दृष्टिगत रखते हुए जन समुदाय की पोलियो के विरूद्ध प्रतिरोध शक्ति बनाये रखना अतिआवश्यक है। इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए है कि केन्द्र सरकार के निर्देश के अनुसार जिले में 05 वर्ष के समस्त बच्चों की लाईन लिस्टिंग अभियान के पूर्व पूर्ण कराकर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करें। बूथ, घर-घर, ट्रांजिट एवं मोबाईन टीम के गठन के लिए क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एएनएम, आंगनवाडी, आशा, एवं उषा कार्यकर्ता का चयन किया जाए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts