जौनपुर में तब्लीगी जमात से आये लोगों की सूचना देने पर मिलेगा दस हजार रूपये का इनाम

Published On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर की पुलिस अभी तक नामचीन अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर इनाम घोषित किया करती थी लेकिन यह पहला अवसर होगा जब कोरोना बीमारी को लेकर तब्लीगी जमात से आये जमातियों की सूचना देने वालों को दस रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

मरकज से लौटे कुछ लोग छिपकर जौनपुर जिले में रह रहे

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बुधवार को यहां बताया कि छिपे जमातियों की सूचना देने वाले को पुलिस दस हजार रूपये का इनाम देगी। उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी निबटने के लिए ये फैसला किया है। दिल्ली मरकज से लौटे कुछ लोग छिपकर जौनपुर जिले में रह रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के लोगों ने उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखने के लिए कई बार अपील की लेकिन ये अभी भी छिपे हुए हैं। हालांकि यह इनाम किसी चिन्हित व्यक्ति के ऊपर नहीं घोषित किए गया है। पुलिस ने यह इनाम मरकज से लौटे उन लोगों के ऊपर घोषित किया है जिनकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं हो सकी है ।

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि जौनपुर पुलिस उन लोगों को दस हजार का इनाम देगी जो दिल्ली मरकज से लौटे जमातियों की सूचना देंगे, क्योंकि इनकी वजह से कोरोना जैसी अदृश्य महामारी का पता नहीं चल पा रहा है । इन्हीं लोगों की वजह से कोरोना पॉजिटिव के लिस्ट में आ गया वरना जिले के किसी भी हिस्से में अभी तक कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की सूचना नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts