Uttar Pradesh Encounter: उत्तर प्रदेश में दो मुठभेड़ मुठभेड़ों में वांछित अपराधी घायल और गिरफ्तार

Published On

Uttar Pradesh Encounter: मेरठ/कन्नौज। उत्तर प्रदेश के मेरठ और कन्नौज जिलों में शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में वांछित अपराधियों को पकड़ा गया। इनमें एक अपराधी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपित था। कुछ दिन पूर्व मेरठ में बसपा नेता इमरान पर गोलियां चलाई गई थीं। इमरान, जो जूतों के व्यवसायी हैं, पर यह हमला उनके मकान पर जबरन कब्जा करने की मंशा से किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी शोएब तथा उसके दो साथी बिलाल और फरहान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। UP Encounter News

Delhi’s Aman Vihar Murder: फोन कर घर से बुलाकर 10वीं के छात्र को घोंपा चाकू, मौत

शुक्रवार को पुलिस, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने के लिए शोएब को मवाना थाना क्षेत्र के आटोरा जंगल लेकर गई थी। इसी दौरान शोएब ने अचानक पुलिस पर ही गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

कन्नौज में लूट के आरोपी पर चली गोली | UP Encounter News

दूसरी घटना कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत नदसिया चौराहे पर हुई, जहाँ तड़के एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की बाइक फिसलने के बावजूद मुख्य आरोपी बाबुद्दीन ने गोलीबारी जारी रखी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी रुस्तम मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, दोनों आरोपी कानपुर देहात के रूरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। बाबुद्दीन हाल ही में ₹81,000 की एक लूट की वारदात में संलिप्त था और अन्य मामलों में भी वांछित था। UP Encounter News

Batala Double murder: बटाला में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां व युवक की गोली मारकर हत्या

About The Author

Related Posts