सुसाइड करने को पुल की रेलिंग पर चढ़ी महिला, पुलिसकर्मी ने बचाया

Published On

पति से विवाद के बाद यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने पहुंची थी महिला

  • यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी की मुस्तैदी से बचा महिला का जीवन

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: पति से विवाद के बाद आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी पर पहुंची महिला को पुलिसकर्मी ने सूझबूझ व मुस्तैदी का परिचय देते हुए रेस्क्यू कर लिया। बाद में महिला को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मंगलवार को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल रामकुमार ने एक महिला को यमुना नदी की ओर जाते हुए देखा। देखते ही देखते महिला यमुना नदी पर बने पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। इसी बीच कांस्टेबल रामकुमार दौड़ लगाकर महिला के पास पहुंचे और यमुना में कूद रही महिला को हाथ पकड़कर नीचे खींच लिया। इसके बाद, चौकी पर मौजूद दूसरा पुलिसकर्मी भी महिला के पास पहुंच गया। दोनों पुलिसकर्मी महिला को समझाकर चौकी पर ले आये। बाद में मामले की सूचना महिला के परिजनों को दी गई। सूचना पर विवाहिता का भाई रहीस निवासी आर्यपुरी कस्बा कैराना मौके पर पहुंचा और अपनी बहन को घर ले आया। Kairana

कांस्टेबल रामकुमार ने बताया कि महिला की शादी जनपद मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव निवासी इस्तकार नामक व्यक्ति से हुई थी। महिला का पति सऊदी अरब में गया हुआ है। महिला अपने दो बच्चों के साथ में आर्यपुरी में स्थित अपने भाइयों के पास रह रही है। मंगलवार को महिला का फोन पर किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया, जिसके बाद महिला सुसाइड करने के उद्देश्य से यमुना नदी पर पहुंच गई। महिला को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, महिला के यमुना नदी के पुल पर बनी रेलिंग पर चढ़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

यह भी पढ़ें:– हरियाणवी किसान देवेन्द्र हत्याकांड का षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts