केन्द्रीय बजट से संबंधित कार्य योजना 15 दिन में केन्द्र को करें प्रेषित: योगी

Published On

लखनऊ (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के केन्द्रीय बजट में अपने विभागों से सम्बन्धित योजना के सम्बन्ध में 15 दिन के भीतर कार्य योजना बनाकर केन्द्र सरकार को प्रेषित कर दी जाए। योगी ने बुधवार शाम यहां विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, प्रभारी सचिव तथा जिले की समीक्षा के लिए नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारियों द्वारा माह जून, जुलाई में आवंटित जिलों के निरीक्षण, वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रदेश में जारी की गई वित्तीय स्वीकृतियों, आईजीआरएस पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 के केन्द्रीय बजट की नई योजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा की।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts