कंगना रणौत ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Published On

शिमला (एजेंसी)। Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने गृह हलके में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। कंगना को शनिवार को नुक्कड़ सभाओं और स्वागत के बहाने चुनाव प्रचार का आगाज करना था, लेकिन इसमें मौसम ने खलल डाल दिया। शनिवार को उन्होंने घर में ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। Shimla News

कंगना के पक्ष में फिलहाल स्थानीय भाजपा विधायक दिलीप ठाकुर और भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला है। परिजन फ्रंट फुट के बजाय अभी पर्दे के पीछे ही नजर आ रहे हैं। फिलहाल कंगना यह कोशिश कर रही हैं कि लोग उन्हें बॉलीवुड क्वीन की बजाय अपनों के बीच की मानकर आशीर्वाद दें। यह भी कोशिश कर रहीं है कि लोग यह न समझें कि उनसे मिलना मुश्किल है। उधर, कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल ने बताया कि शनिवार को कंगना ने अपने घर में कार्यकर्ताओं से विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के साथ मार्गदर्शन लिया। Shimla News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Lok Sabha Election: अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन

About The Author

Related Posts