हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    Road Accident: दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 5 गंभीर घायल

    Patiala News
    Sanaur News: दो कारों की टक्कर में तीन की मौत, 5 गंभीर घायल

    सनौर (सच कहूँ/राम सरूप पंजोला)। Sanaur News: पटियाला-कैथल हाईवे पर गांव कुले माजरा बीड़ में बीती रात दो कारों की आपसी टक्कर में 1 व्यक्ति व 2 महिलाओं की मौत हो गई व इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक के रिश्तेदार बलविन्द्र सिंह ने बताया कि मेरा दामाद हरविन्द्र सिंह अपने माता-पिता के साथ अपने ससुराल गांव घ्योरा से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर अपने गांव घनौर नजदीक ललोदी पुर जा रहे थे, जब वह गांव कुले माजरा बीड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार,

    जिसमें 5 लोग सवार थे, के साथ भयानक हादसा हो गया, जिसमें मेरे दामाद हरिन्दर सिंह, पुत्र चेतन सिंह, उसकी मां जसपाल कौर की मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार पटियाला से चीका (हरियाणा) जा रही पुनम कुमारी, पत्नी पवन कुमार की मौत हो गई व बाकी गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं थाना सदर की पुलिस जांच में जुटी हुई है। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Cylinder Blast: सलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here