हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बेलगाम रेत के...

    बेलगाम रेत के डंपरों के खिलाफ ग्रामीणों की मोर्चाबंदी शुरू

    Bhiwani News
    सांकेतिक फोटो

    तहसील मुख्यालय पर पहुंचे मलकपुर के दर्जनों ग्रामीणों की एसडीएम को शिकायती-पत्र देकर डंपरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग | Kairana News

    • ग्रामीणों ने एसडीएम के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री समेत विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किये शिकायती-पत्र

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित मलकपुर के ग्रामीणों ने रेत के बेलगाम डंपरों के खिलाफ मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम को पत्र देते हुए कानून की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर दौड़ रहे रेत के डंपरों पर लगाम लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में शिकायती-पत्र प्रेषित करके न्याय की गुहार लगाई गई। Kairana News

    मंगलवार को क्षेत्र के गांव मलकपुर से दर्जनों ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव को एक शिकायती-पत्र दिया। बताया कि उनका गांव कैराना-खुरगान मार्ग पर स्थित है। जहां से यमुना नदी मात्र दो किलोमीटर दूर है। यमुना बालू रेत खनन के लिए शासन-प्रशासन द्वारा पट्टा आवंटित किया जाता है। खनन प्वाइंट से ओवरलोड वाहन 800 से एक हजार कुंतल रेत लेकर गांव से होकर गुजरते है, जबकि यमुना नदी से हाइवे तक पहुंचने के लिए बांध की पक्की पटरी बनी हुई है। परन्तु, रेत ढोने में लगे वाहनों के संचालक स्थानीय होने के चलते दबंगता का प्रदर्शन करते है। Kairana News

    वह जबरदस्ती गांव से होकर गुजर रहे रास्ते से रेत के वाहन लेकर जाते है। आरोप है कि जब ग्रामीण उनका विरोध करते है तो वह गाली-गलौच, मारपीट व झगड़े पर उतर आते है। यही नही, रेत के वाहनों से कुचलने तक की धमकी देते है। विगत 26 दिसंबर को रेत के ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार युवक और उसकी डेढ़ माह की नवजात बेटी की जान ले ली। जबकि मृतक की पत्नी भी गम्भीर रूप से घायल हुए थी। 30 दिसंबर की देर शाम रॉंग साइड जा रहे रेत के डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

    जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। बिना नम्बर प्लेट के दौड़ रहे रेत के ये ओवरलोड डंपर सड़कों को क्षतिग्रस्त करके सार्वजनिक संपत्ति को भी क्षतिग्रस्त कर रहे है। पत्र में डंपर संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करके लोगो को राहत दिलाये जाने की गुहार लगाई गई है। पत्र पर ग्राम प्रधान आनंद सैनी, नईम, शमीम, नाजमा, इरशाद, दिनेश, हरबीर, मोहित, सागर, जयकुमार, चंद्रपाल, रामपाल, मलखान, विनोद, सलमान, नसीम, आबिद आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर अंकित है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Anil Vij: परिवहन मंत्री विज ने सान्या की मैराथन को सराहा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here