हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फ्रैंडशिप चोट...

    फ्रैंडशिप चोटी पर तिरंगा फहरा लौटी दो और बेटियां

    Meritorious Daughters, Selection, Sainik School, Haryana

    किसी भी विषय में 100 फीसद अंक हासिल करने वाली बेटियों के लिए अवसर

    कुरुक्षेत्र (देवीलाल बारना)।अन्तर्राष्ट्रीय स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में हरियाणा के इतिहास से पहली बार शिक्षा निदेशालय, पंचकूला की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को ओर अधिक सशक्त करने के लिए मेधावी छात्राओं के लिए नई पहल की शुरूआत की है कि जो बेटी किसी एक विषय में सौ प्रतिशत अंक हासिल करती है,

    उसे फ्रैंडशिप चोटी पर जाकर भारत का झंडा फहराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए हरियाणा के 22 जिलों से 22 मेधावी बेटियों तथा 3 कुंजपुरा सैनिक स्कूल की बेटियों का चयन हुआ।

    जिसमें कुरूक्षेत्र जिले की जिला संगठन आयुक्त सुनीता कपूर के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहबाद की मेधावी छात्रा रेणु का चयन किया गया। 29 सदस्यीय दल में रेणु एकमात्र छात्रा शामिल रही। ऊंची चोटी फ्रैंडशिप पर फतेह करने का सफर 15 मई से 3 जून तक का रहा। मेधावी छात्राओं ने अपने जीवन में ये कर दिखाया। जिन्होंने 5289 मीटर ऊंची मनाली की फ्रैंडशिप चोटी पर ध्वजारोहण किया।

    29 सदस्यीय दल में धर्मनगरी से थी डीओसी व छात्रा शामिल

    29 सदस्यीय दल मे कुरूक्षेत्र जिले की एकमात्र छात्रा रेणु व स्काउट्स एवम् गाइड्स की जिला संगठन आयुक्त सुनीता कपूर ने अन्य छात्राओ का आत्मविश्वास व मनोबल बढांने का निर्णय लिया।

    माईनस 15 डिग्री में खाना बनाने का अलग ही अनुभव : सुनीता

    सुनीता कपूर ने बताया की रात को बर्फ में ही माईनस 15 डिग्री तापमान में खाना बनाने का अलग ही अनुभव था। 3 जून को राजभवन चण्डीगढ़ में राज्यपाल ने कप्तान सिंह सोलंकी चोटी पर फतेह करके वापिस आई टीम का स्वागत किया। कुरुक्षेत्र में वापिस लौटी डीओसी सुनीता कपूर व मेधावी छात्रा रेणु का जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक ने पर्वतारोहण करने पर स्वागत किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।