हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश राज्यसभा: हरि...

    राज्यसभा: हरियाणा 2, पंजाब 2 समेत 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान

    Rajya Sabha SACHKAHOON

    नई दिल्ली (एजेंसी)। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश समेत 15 राज्यों की विधान परिषदों में इस साल जून से अगस्त के बीच रिक्त हो रही 57 सीटों के लिए मतदान 10 जून को कराने की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग द्वारा गुरुवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र 31 मई तक भरे जा सकेंगे। नामाकंन पत्रों की जांच पहली जून को की जाएगी और नाम तीन जून तक वापस लिए जा सकेंगे।
    इन सीटों के लिए मतदान 10 जून को सुबह 09:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक कराया जाएगा और मतों की गिनती उसी दिन पांच बजे से शुरू होगी। आयोग ने कहा है कि मतदान की प्रक्रिया 13 जून तक संपन्न करा ली जाएगी।
    आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार विधान परिषद् के इन चुनावों में आंध्र प्रदेश की चार, तेलंगाना की दो, छत्तीसगढ़ की दो, मध्य प्रदेश की तीन, तमिलनाडु की छह, कर्नाटक की चार, ओडिशा की तीन, महाराष्ट्र की छह, पंजाब की दो, राजस्थान की चार, उत्तर प्रदेश की 11, उत्तराखंड की एक, बिहार की पांच, झारखंड और हरियाणा की दो-दो सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
    आयोग ने आज ही कर्नाटक विधान परिषद् की स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा की। यह चारों सीटे 04 जुलाई को रिक्त हो रही हैं। आयोग इन चार सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना 19 मई को जारी करेगा और इसके लिए नामांकन 26 मई तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 मई तक की जाएगी तथा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मई है।
    विज्ञप्ति के अनुसार इन सीटों पर 13 जून को सुबह 08:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा और 15 जून को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि इन सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया 17 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here