हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश संगरिया के से...

    संगरिया के सेवादारों ने ‘हर प्रभ आश्रम’ ऐलनाबाद पहुंचाए दो मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति

    Sangaria News
    संगरिया के सेवादारों ने 'हर प्रभ आश्रम' ऐलनाबाद पहुंचाए दो मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति

    संगरिया (सच कहूँ/सुरेंद्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा की ‘इंसानियत’ मुहिम के तहत ब्लॉक संगरिया के सेवादारों ने एक बार फिर सेवा भावना का परिचय दिया है। दर-दर की ठोकरें खा रहे दो मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों की सेवा-संभाल करने के बाद उन्हें सुरक्षित ‘हर प्रभ आसरा आश्रम’ ऐलनाबाद भेजा है। जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को लखूवाली थाना प्रभारी के सूचित करने पर सेवादार एक मानसिक रूप से विक्षिप्त अनिल नामक व्यक्ति को मानवता भलाई केंद्र लेकर आए थे। अनिल की 31 दिनों तक सेवा की गई और इलाज करवाया गया, लेकिन वह अपने परिवार के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया। इसी तरह 27 फरवरी को डबवाली रोड पर सुरेश प्रजापत को एक अन्य मानसिक रूप से विक्षिप्त राजू नामक व्यक्ति मिला। Sangaria News

    पुलिस को सूचना देने के बाद मानवता भलाई केंद्र रतनपुरा लाया गया। सोशल मीडिया और साध-संगत के माध्यम से दोनों व्यक्तियों के परिजनों की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंतत: कागजी कार्रवाई पूरी कर सेवादार महेश गोयल और लवली गर्ग ने उन्हें ऐलनाबाद स्थित आश्रम पहुंचाया। इस पुनीत कार्य में महेश गोयल इन्सां, लाल चंद इन्सां, विनोद हाड़ा, सुभाष गोदारा, विजय इन्सां, प्रबल गोयल, लवली गर्ग, गुरचरण इन्सां, मोनू गोयल, सुरेंद्र जग्गा, अमराराम, साजन, सुखदेव और ब्लॉक प्रेमी सेवक ओम प्रकाश बुडानिया का विशेष सहयोग रहा। Sangaria News