हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इकरा की जीत क...

    इकरा की जीत के लिए जी-जान से जुटे कार्यकर्ता: शेखर बहुगुणा

    Kairana News
    Kairana News: इकरा की जीत के लिए जी-जान से जुटे कार्यकर्ता: शेखर बहुगुणा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: बुधवार को उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के पुत्र एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य शेखर बहुगुणा कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ में बैठक की, जिसमें आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा चुनाव के विषय पर गहन चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कैराना लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी चौधरी इकरा हसन को भारी मतों से जिताने के लिए जी-जान से जुट जाने को कहा। Kairana News

    कहा कि देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान अत्यंत आवश्यक है। देश की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए कैराना के साथ-साथ दूसरी जगहों पर भी गठबंधन प्रत्याशी को जिताने होगा। संगठन के कार्यकर्ताओं को यह चुनाव प्रधानी और वार्ड मेंबर के निर्वाचन की तरह गम्भीरता से लेना चाहिए। अगले 48 घंटे हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता तकनीकी संसाधनों की सहायता से मतदाता को गठबंधन प्रत्याशी के हक में वोट करने के लिए प्रेरित करें। Kairana News

    इससे पूर्व शेखर बहुगुणा ने पूर्व विधायक बाबू बशीर अहमद के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान शमीम अहमद, इंतजार अहमद एडवोकेट, योगेंद्र शर्मा, सलीम अहमद, मुस्तकीम मल्लाह, अखलाक प्रधान, सलमान राणा, शमशेर गांधी, रिजवान अंसारी, हाजी खुर्शीद अहमद, अब्बास प्रधान, हारूण प्रधान, जाहिद चौधरी, सूफी ताहिर, नदीम अहमद, मुदस्सिर अहमद, अजमल मल्लाह आदि मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– कलयुगी बेटे ने पिता को लात-घूसों से पीटा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here