हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बटला हाउस की ...

    बटला हाउस की झुग्गियों में भीषण आग

    Fire

    नयी दिल्ली 07 फरवरी (एजेंसी)

    राजधानी के दक्षिण पूर्वी जिले में बटला हाउस की झुग्गियों में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई जिसमें करीब 80 झुग्गियां जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना बुधवार देर रात 1.30 बजे की है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 10 गाड़ियों को भेजा गया और गुरुवार तड़के तीन बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग झुग्गियों में फैल गई और करीब 80 झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।