हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कांग्रेस प्रत...

    कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि 11 सितंबर को भरेंगे नामांकन फॉर्म

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि 11 सितंबर को भरेंगे नामांकन फॉर्म

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: कांग्रेस पार्टी से खरखौदा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि 11 सितंबर को अपना नामांकन फॉर्म स्थानीय लघु सचिवालय में भरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी 10 साल के बीजेपी सरकार के शासनकाल से प्रदेश की जनता अब छुटकारा चाहती है सरकार बनते ही बेरोजगारों को रोजगार बुजुर्ग को छह हजार पेंशन, गरीबों को सौ सौ गज के प्लांट, अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश हित मे लागू की जाएंगी। Kharkhoda News

    उन्होंने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुडडा के नेतृत्व 10 साल के कांग्रेस के शासनकाल में खरखौदा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए गए । परंतु बीजेपी सरकार ने अपने समय में क्षेत्र के साथ इतना भेदभाव किया कि एक ईंट भी लगाने का काम नहीं किया। जिसका जवाब जनता 5 अक्टूबर को वोट की चोट से बीजेपी सरकार से हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को गोपालपुर मार्ग पर स्थित शिव गार्डन में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। व 10 सितंबर को खरखौदा शहर में अनेक नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– सिरसा ब्रांच टूटने से गहराया जल संकट, विभाग द्वारा अगले 15 दिनों तक जल आपूर्ति में कटौती के दिए निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here