हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    Kanwar Yatra: शिव जयघोष से झूम उठा वातावरण

    Bhopa News
    Kanwar Yatra: शिव जयघोष से झूम उठा वातावरण

    भोपा (सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति)। Kanwar Yatra: गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से लगातार कांवड़ियों आगमन शुरू हो गया है। दूर दराज के कांवड़िए हरिद्वार हर की पौडी से गंगा जल भरकर गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से शिव का जयघोष करते हुए कांवड़िए अपने गंतव्य की और बढ़ रहे हैं। शिव भक्ती में लिन हुए शिव भक्त। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से बरखेड़ा, मालाखेड़ा, अलवर, दौसा, राजस्थान, जयपुर के कांवड़िए गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रहे हैं। हरिशंकर पुत्र श्री मिश्रा नाथ गंगापुर सिटी ने केदारनाथ के दर्शन करने के बाद गंगोत्री से जल उठाने के बाद गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग से अपने गंतव्य की और जाते दिखाई दिये। Bhopa News

    उन्होंने बताया कि 21 वी बार कांवड़ लाऐ है और अपने शहर गंगापुर सिटी के शिव मंदिर पर शिव को जलाभिषेक करेंगे। गोंविद खटाना, डिसी मीणा, सुरेश मीणा, संतु गुर्जर, अमित गुर्जर, सुरेन्द्र मीणा, करण मीणा, राजीव चौधरी, छंगनलाल सैनी, विश्राम मीणा, रामजीलाल वर्मा, एस के वर्मा, शिवलाल सैनी, आदि शिवभक्त कांवड़ पटरी मार्ग से गंत्वय की और बढ़ रहे है। Bhopa News

    यह भी पढ़ें:– Shoot at sight’ order in Bangladesh : बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन हुए घातक! ‘देखते ही गोली मारने’ का आदेश लागू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here