हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसानों ने की...

    किसानों ने की मुआवजा दिए जाने की मांग

    Farmers demanded compensation
    डबवाली (सच कहूँ/राजमीत)। उपमंडल के गांवों में बारिश के बाद नरमा की फसल खराब हो गई है। जिसके चलते किसानों ने नरमे की खराब हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की है। किसान मिट्ठू कंबोज, रमेश कुमार, राय सिंह, रमेश, जयप्रकाश गोदारा, सुरेंद्र, जगदीश, मनोहर, रोबिन व अन्य किसानों ने बताया कि पहले सफेद मक्खी के प्रकोप से नरमा की फसल बर्बाद हो गई है। जिसके चलते किसानों ने प्रशासन से मुआवजा राशि दिए जाने की मांग की है। उपमंडल के गांव नया राजपुरा, लखूआणा, अबूबशहर, आसाखेडा, गंगा, गोरीवाला, जंडवाला बिश्नोईयां व चौटाला सहित गांवों में नरमा की फसल खराब हुई है। नया राजपुरा के किसान सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि सफेद मक्खी और ज्यादा बारिश से नरमे के पौधे मुरझाकर सूख गए। उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ लगभग 20 हजार रु खर्च करने के बावजूद फसल बर्बाद हो गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।