हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कन्या कॉलेज क...

    कन्या कॉलेज की छात्राओं ने नेटबॉल में जीता सिल्वर मेडल

    kharkhoda-News

    खरखौदा ,सच कहूं (हेमंत कुमार)। हरियाणा राज्य की सीनियर स्टेट नेट बॉल प्रतियोगिता में कन्या कॉलेज की छात्राओं ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। प्राध्यापिका दर्शना दहिया ने बताया कि सिसाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैं स्टेट नेट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सोनीपत की टीम की ओर से कन्या कॉलेज खरखोदा की नेट बॉल खिलाड़ी निशू ,पूजा ,अंजली, डिंपल ,सलमा और नेहा ने भाग लिया था।

    जिसमें सोनीपत की टीम ने भिवानी को हराकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि यह छात्राएं और महाविद्यालय की टीम नेटबॉल खेल में पहले भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं ।कॉलेज मे पहुंचने पर प्राचार्य योगिता मलिक ने खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। नेटबॉल टीम हमेशा बेहतर प्रदर्शन करती रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here