हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home खेल रोहित शर्मा क...

    रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बीसीसीआई सचिव ने किया ये बड़ा ऐलान!

    BCCI News
    रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बीसीसीआई सचिव ने किया ये बड़ा ऐलान!

    भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगी: बीसीसीआई सचिव जे शाह

    खेल डेस्क। बीसीसीआई सचिव जे शाह (BCCI Secretary J Shah) ने पुष्टि करते हुए कहा कि रोहित शर्मा न केवल टीम इंडिया का कप्तान होगा, बल्कि भारत को 2025 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताएगा। जैसे पिछले सप्ताह 2024 टी 20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। BCCI News

    बीसीसीआई द्वारा एक्स पर पोस्ट किए एक वीडियो में जे शाह ने कहा, ‘‘23 नवंबर को 10 मैच जीतने के बाद हमने दिल जीता, लेकिन हम कप जीतने में सक्षम नहीं थे। मैंने राजकोट में कहा था कि 29 जून को हम दिल जीतेंगे, कप जीतेंगे और बारबाडोस में झंडा फहराएंगे और हमारे कप्तान ने इसे वहां फहराया।’’

    रोहित शर्मा की भूमिका के बारे में बात करते हुए, शाह ने कहा, ‘‘इस जीत के बाद, आगामी आईसीसी इवेंट्स, चैंपियंस ट्रॉफी और डब्ल्यूटीसी फाइनल हमारी टीम, रोहित शर्मा की कप्तानी में जरूर चैंपियन बन जाएगी, ऐसा मुझे पूरी तरह से विश्वास है।’’ विशेष रूप से, शाह ने विश्व कप से पहले राजकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी कि रोहित शर्मा की कप्तानी में इंडिया टीम मार्की इवेंट जीत जाएगी और बारबाडोस में भारतीय ध्वज को उड़ाएगी। BCCI News

    केकेआर प्रशंसकों को बड़ा झटका! आईपीएल 2024 जितवाने वाले गौतम गंभीर छोड़ सकते हैं केकेआर?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here