हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी में गि...

    भिवानी में गिरी मकान की छत, सास-बहु और बच्चा घायल

    Bhiwani News
    Bhiwani News: मकान गिरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बचाव कार्य करते हुए।

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Roof Collapses: भिवानी की ब्रह्मा कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान की छत गिर गई। छत के गिरने से घर में बैठी सास-बहू और एक बच्चा घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। Bhiwani News

    जानकारी के अनुसार रोहित ब्रह्मा कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। मंगलवार को रोहित अपने पिता के साथ मजदूरी करने के लिए गया था। तभी अचानक घर की छत गिर गई। आस-पड़ोस के लोगों ने छत गिरने की आवाज सुनकर सुनी तो वे दौड़कर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनका सामान उठाया। Bhiwani News

    पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से छत के नीचे दबने से घायल हुई रोहित की माँ, पत्नी और बच्चे को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। उन्होंने बताया कि रोहित का परिवार गरीबी में गुजर-बसर कर रहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से परिवार की मदद की गुहार लगाई है। सिटी थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि परिवार के घायल लोगों को हॉस्पिटल भेज दिया है। उनका वहां उपचार चल रहा है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– 63 किलोग्राम भार वर्ग में सिधानी व 90 किलोग्राम में रायदराना ने फाइनल में लहराया जीत का परचम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here