हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत का मास्...

    गहलोत का मास्टर स्ट्रोक: नए जिलों की घोषणा

    Jodhpur News
    गहलोत ने दी जोधपुर जिले में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए की मंजूरी

    राजस्थान में 3 नए संभाग 19 नए जिलों की घोषणा

    • सीकर पाली बांसवाड़ा बनेगे संभाग
    • अनूपगढ़ को जिला बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी
    • अशोक गहलोत का बड़ा मास्टर स्ट्रोक

    श्रीगंगानगर। (सच कहूँ न्यूज) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट अनुदान को पारित करने के दौरान प्रदेश में सबसे बड़ा चुनावी मास्टर स्ट्रोक खेला है| श्री गहलोत ने प्रदेश के सीकर पाली बांसवाड़ा को नए संभाग बनाते हुए 19 नए जिलों की घोषणा की है| इन्हें जिलों में श्री गंगानगर का अनूपगढ़ जिला भी शामिल है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही प्रदेश में सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई है और इन्हीं सर गर्मियों के बीच लोग एक दसरे को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:– दिल दहला देने वाली घटना : 6 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या

    19 नये जिले बनाने के कारण प्रदेश में कुल 52 जिले हो जायेंगे। इन सभी का प्रदेश मुख्यालय से सम्पर्क संभागीय मुख्यालयों के माध्यम से होता है। इस प्रबन्ध को सुदृढ़ करने की दृष्टि से प्रदेश में 3 नये संभाग-बांसवाड़ा, पाली एवं सीकर बनाए गए है। इन नवीन प्रशासनिक इकाइयों (जिलों एवं संभागीय मुख्यालयों) को अविलम्ब धरातल पर उतारने के लिए सुदृढ़ आधारभूत ढांचा एवं मानव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु प्रथम चरण में 2 हजार करोड़ रुपये का व्यय किया जाना प्रस्तावित है।

    3 नये संभाग- बांसवाड़ा, पाली एवं सीकर

    प्रदेश में नए बनाए गए जिले

    1. अनूपगढ़,
    2. बालोतरा,
    3. ब्यावर,
    4. डीग,
    5. डीडवाना – कुचामन,
    6. दूदू
    7. गंगापुरसिटी,
    8. जयपुर उत्तर,
    9. जयपुर दक्षिण,
    10. जोधपुर पूर्व,
    11. जोधपुर पश्चिम,
    12. केकड़ी,
    13. कोटपूतली – बहरोड़,
    14. खैरथल,
    15. नीम का थाना,
    16. फलौदी,
    17. सलूम्बर,
    18. सांचौर एवं
    19. शाहपुरा ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here