हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा Sirsa : पीडब्...

    Sirsa : पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Sirsa News
    Sirsa : पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन (PWD Mechanical Workers Union) की ओर से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रदेश महामंत्री पूनियां, मनमोहन जिला प्रधान, दीपक वर्मा राज्य उपप्रधान, रघुवीर राज्य उपप्रधान, रमेश वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, मुकेश सैनी, रामकुमार, बाजा सिंह, दुलीचंद, बृजलाल, साहबराम ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से मांगों के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसको लेकर कर्मचारियों में खासा रोष है। Sirsa News

    ये है कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

    सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष की जाए। केंद्र के समान सभी वेतन व भत्ते लागू किए जाएं। सभी कर्मचारियों को मेडिकल कैशलैस की सुविधा दी जाए। तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को 2400 रुपए का पे गे्रड लागू किया जाए। ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 30 लाख रुपए का आर्थिक अनुदान व आश्रित को नौकरी दी जाए। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों 1000 रुपए मासिक भत्ता दिया जाए। फिल्ड में तैनात कर्मचारियों का 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया जाए।

    रिक्त पद भरे जाएं। 5/8 की शर्त हटाई जाए। पुरानी पेंशन योजना बहाल कर नई पेंशन योजना को बंद किया जाए। जिला स्तर पर कर्मचारियों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाए व सम्मानित किया जाए। मृतक कर्मचारियों के वारिशों को नौकरी देते समय कम से कम 5 वर्ष व 52 वर्ष अधिकतम सीमा शर्त हटाई जाए। सेवानिवृत कर्मचारियों को 65 वर्ष से 70 वर्ष के पश्चात 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि की जाए। Sirsa News

    सैनी सभा ट्रस्ट ने एडीसी को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हांसी में हीरो शोरूम संचालक रविंद्र कुमार सैनी की असामाजिक तत्वों द्वारा सरेआम गोलियां से की गई हत्या को लेकर सैनी सभा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को एडीसी डॉ. विवेक भारती को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान नरेंद्र सैनी, विजयपाल दहिया कोषाध्यक्ष, विशान सैनी उपप्रधान, चुन्नीलाल, बनवारी, उमेश कुमार, प्रवीण, सुभाष, विवेक, नवीन सैनी ने बतया कि दो दिन पूर्व हांसी में हीरो शोरूम के संचालक रविंद्र कुमार सैनी की सरेआम कुछ गुंडा तत्वों ने गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी।

    ज्ञापन में कहा गया कि अभी तक पुलिस ने इस घटना में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है जिससे सैनी समाज में रोष है। ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सैनी समाज के लोगों में काफी गुस्सा है। उन्होंने सीएम से गुहार लगाई कि इस घटनाक्रम के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। Sirsa News

    CM flying Raid in Sirsa … सरसा में सीएम फ्लाइंग की रेड से मचा हड़कंप!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here