चरखी दादरी में माँ-बेटे सहित 5 कोरोना पॉजीटिव

Published On
चरखी दादरी/सच कहूँ न्यूज। चरखी दादरी में कोरोना पॉजिटीव केसों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट में माँ-बेटै सहित पाँच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव मिली है। फिलहाल जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 37 हो गई है। नए पॉजीटिव केसों में गांव रावलधी निवासी महिला व उसका 9 माह का बेटा गुरुग्राम से लौटे हैं। वहीं गांव घिकाड़ा निवासी व्यक्ति श्रीनगर, दादरी शहर निवासी दिल्ली व गांव सांकरोड निवासी व्यक्ति गुरुग्राम से अपने घर आए हैं। संक्रमित माँ-बेटे सहित तीन लोग रोडवेज बसों से घर पहुंचे थे। नोडल अधिकारी डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि सभी की ट्रेवल हिस्ट्री जिले से बाहर की है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। ताकि उनके भी सैंपल लिए जा सकें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts