Arrested: धोखाधड़ी मामले में बेल जंपर आरोपी दंपत्ति काबू

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Accused Couple Arrested: वर्ष 2018 के दौरान विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए धोखाधड़ी मामले में बेल जंपर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जीरकपुर मोहाली निवासी विक्रांत व उसकी पत्नी नम्रता को मोहाली से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर वर्ष 2018 के दौरान कैथल निवासी एक महिला व उसके पति को हाईयर एजुकेशन के लिए विदेश भेजने के नाम पर करीब 16 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप है। Kaithal News

जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज है। उक्त मामले में दोनों आरोपी न्यायालय से जमानत लेने उपरांत न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुए थे और भूमिगत हो गए। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में आरोपी विक्रांत को 23 नवंबर 2021 को तथा आरोपी नमृता को 7 अक्टूबर 2022 को पीओ घोषित कर दिया था।
फोटो 17 केटीएल 13 पुलिस गिरफ्त में दोनों पीओ आरोपी। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– CM Nayab Saini: अब प्रदेश में बनेगी नगर निकाय के रूप में तीसरी सरकार: मुख्यमंत्री

About The Author

Related Posts