सफेद चादर में लिपटा शहर, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन

Published On

-विद्यार्थियों के लिए कोहरा बना मुसबीत

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। जिस मकर सक्रांति के बाद ठंड का अवसान माना जाता है, उस मकर सक्रांति के बाद इस बार ठंड ने फिर दस्तक दी है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर भिवानी में भी देखने को मिला। भिवानी में शुक्रवार को कोहरे की सफेद चादर वातावरण में बिछी नजर आ रही थी। कोहरे की चादर से वातावरण लिपटा होने की वजह से वाहन चालक खासे परेशान दिखे तो दूसरी ओर आमजन भी कोहरे से एवं ठंड से बचाव के लिए अलाव सहारा लेते नजर आए। वही यह मौसम किसानों की फसलों के लिए काफी हद तक वरदान बन रहा है। वही कोहरा विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। विद्यार्थी ठंड में ठिठुरते स्कूल जाते देखे गए। भिवानी में एक बार फिर से ठंड व कोहरे की दस्तक से लोगों की समस्याएं बढ़ी हैं। वाहन चालको को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही पशुपालकों की भी चिंता बढ़ी हुई है। यह मौसम अधिकतर बुजर्गों व बच्चों के लिए नुकसानदायी साबित हो सकता है। कोहरे के कारण विद्यार्थी भी जकड़े हुए नजर आए।

बुजुर्ग और बच्चों के लिए भी मुसबीत

भिवानीवासियों का कहना है कि एक सप्ताह से मौसम काफी धूप वाला था, मगर फिर से कोहरे के कारण काम-काज में तो बाधा आ रही है, घर से निकलना भी दूभर हो रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या तो वाहन चलाते समय आती है, क्योंकि कोहरे के कारण 10 मीटर की दूरी पर दूसरा वाहन भी दिखाई नही देता, जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि अधिक ठंड और कोहरे से पशुओं की भी भी नुकसान हो सकता है और यह बुजुर्ग और बच्चों के लिए भी मुसबीत बन रहा है। वही स्कूली छात्रों ने बताया कि कोहरे के कारण उन्हे स्कूल जाने में काफी दिक्कत महसूस हो रही है। वही किसानों ने कोहरे फसलों के लिए काफी हद तक लाभकारी बताया।
फोटो: 18बीडब्ल्यूएन, 1 : ठिठुरती हुई स्कूल जाती छात्राएं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts