जाखल में 45 एकड़ गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख

Published On

5 किसानों को लाखों का नुकसान दो भाइयों की सारी फसल जली | Jakhal News

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल क्षेत्र में खेतों में भयंकर आग लग गई। आग तेजी से बढ़ते हुए करीब 40 से 45 एकड़ में फैल गई। इससे 5 किसानों की लाखों रुपए की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग किन कारणों से लगी है इस बारे में अभी कुछ पता नही चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही जाखल थाना प्रभारी भी मौके पर पहुँच गए। आग की लपटों को देखते हुए प्रशासन ने टोहाना, धारसुल व रतिया की फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया। जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Jakhal News

जानकारी के अनुसार दोपहर दोपहर के बाद जाखल गांव के खेतों में आग लग गई। आज तेज गति से गुरतेज सिंह, गुरजीत सिंह उर्फ जीती, हरजीत सिंह व अजैब सिंह के खेतों में खड़ी फसल में फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते 40 से 45 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई साथ के खेतों में खड़े गेहूं के अवशेष भी जल गए। इसमें मंगू सिंह के दो बेटों की 10- 10 एकड़ व अजायब सिंह की लगभग 15 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। खेतों में फैली आग को देखकर किसान अपने स्तर पर बुझाने के जुट गए। लेकिन आज का भयंकर रूप देखकर जाखल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। Jakhal News

आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाइयों के घर में खाने के लिए दाने भी नही बचे और किसानों की आंखो के सामने उनकी फसल भी जल गई है। हालांकि सूचना मिलते ही जाखल पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, जाखल दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए थे। आग का भयावह रूप देखते हुए उन्होंने रतिया, टोहाना वह धारसुल के पर ब्रिगेड को भी बुला लिया था। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के साथ आज पर काबू पाया गया लेकिन तब तक किसने की 45 एकड़ फसल जलकर राख हो गई है। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– ट्रक में भरा करीब एक करोड़ का चूरापोस्त पकड़ा, एक गिर

About The Author

Related Posts