पुलिस को डायल 112 पर झूठी सूचना दी तो हो सकती है एक साल की जेल

Published On

झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: पुलिस को गोली चलने की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पुलिस का समय बर्बाद करने तथा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने की धारा में कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार 24 जनवरी 2026 को पुलिस थाना फर्रुखनगर की पुलिस टीम को गांव खेड़ा खुर्रमपुर में गोली चलने के बारे में एक व्यक्ति की ओर से सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सूचना में बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां सूचना देने वाला व्यक्ति मौजूद मिला। पुलिस टीम द्वारा उससे पूछताछ व जांच करने पर पता चला कि वहां पर कोई गोली नहीं चली। सूचना देने वाले में व्यक्ति की एक अन्य व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई थी। जिस कारण उसने पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112 पर गोली चलने की झूठी सूचना दी। यह सूचना देने वाले व्यक्ति प्रदीप, निवासी गांव खेड़ा खुर्रमपुर द्वारा जान-बूझकर गलत सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने तथा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने पर इसके कार्रवाई की गई है।

गुरुग्राम पुलिस की ओर से कहा गया है कि पुलिस को किसी भी प्रकार की गलत अथवा भ्रामक सूचना न दें, ताकि पुलिस की आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न न हो। वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। डायल 112 पर या पुलिस को झूठी सूचना देने पर एक साल तक जेल की सजा हो सकती है। झूठी सूचना देने वालों के कारण असल जरूरतमंद नागरिकों तक आवश्यक पुलिस सहायता पहुंचने में अनावश्यक विलंब होता है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Smart Meters: अलीपुर में स्मार्ट मीटर व एकमुश्त समाधान योजना के बारे में किया जागरूक

About The Author

Related Posts