पंजाब के सीएम भगवंत मान 12 अगस्त को रानियां आएंगे

Published On

बदलाव जनसभा को करेंगे संबोधित | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Rania News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 12 अगस्त को रानियां आएंगे। वे 12 अगस्त को यहां पार्टी द्वारा आयोजित बदलाव जनसभा को संबोधित करेंगे। आप के वरिष्ठ नेता प्रदीप सचदेवा ने बताया कि पार्टी ने हरियाणा में जोरदार चुनावी अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत 15 दिन में 45 रैलियां निर्धारित की गई हैं। इस अभियान को गति देते हुए 12 अगस्त को पंजाब के सीएम भगवंत मान रानियां कस्बे की अनाजमंडी में एक बदलाव जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके अलावा प्रदेश के प्रमुख नेता भी इस जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से जुटे हैं। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले का सरगना सिमरनजोत संधू जर्मनी में गिरफ्तार

About The Author

Related Posts