गुरुग्राम में गौ-तस्करों के साथ मुठभेड़

Published On

तस्करों ने गौ-रक्षकों की कार के आगे गाड़ी से फेंकी जिंदा गाय

  • करीब 35 किलोमीटर तक पीछा कर 3 गौतस्कर पकड़े

गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) बुधवार की सुबह एक बार फिर से गौ-तस्करों व गौ-रक्षकों के बीच मुठभेड़ हुई। गौ-तस्करों का जब गौरक्षक पीछा कर रहे थे तो गौ-तस्करों ने उनकी गाड़ियों के आगे अपनी गाड़ियों में भरी जिंदा गाय बीच सड़क पर फेंक दी। इस दौरान गाय बुरी तरह से घायल हो गई। करीब 25 किलोमीटर तक गो-तस्करों का पीछा करके उन्हें पकड़ा गया। तीन गौतस्कर पकड़े गए। गुरुग्राम पुलिस ने सभी आरोपी पलवल पुलिस को सौंप दिए। पलवल पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:– शिकंजा: रिश्वत लेते एएसआई और ड्राइवर गिरफ्तार

नाका तोड़कर हुए तस्कर फरार

गुरुग्राम गौ-रक्षकों को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-37 क्षेत्र से गौ-तस्करों ने कुछ गाय अपनी गाड़ी में भरी हैं।
वे सोहना की तरफ गायों को लेकर जाएंगे। सूचना के तुरंत बाद गौ-रक्षकों ने सोहना रोड पर भोंडसी के पास नाका लगा दिया। जब गौतस्कर वहां पर पहुंचे तो उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। इसी दौरान उन्होंने गौ-रक्षकों की गाड़ी में ही टक्कर मारी दी और नाका तोड़कर वे फरार हो गए।

पलवल में हुआ केस दर्ज

गौ-रक्षकों ने हिम्मत करके गौ-तस्करों का पीछा करना जारी रखा। जब वे गौरक्षकों को पछाड़ने में कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी से जिंदा गाय सड़क पर फेंकनी शुरू कर दी। कई किलोमीटर तक यह भिड़ंत जारी रही। करीब 25 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गौतस्करों को पलवल क्षेत्र में काबू किया गया। तीन गोतस्कर पकड़े गए। पकड़े गए गौतस्करों से पूछताछ में पता चला कि वे नूंह निवासी शाद, सलीम और महबूब हैं। बाकी के तीन आरोपी फरार हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts