यमुनानगर में ट्रू ब्लड पंप आज करेंगे रक्तदान

Published On

सचकहूँ/लाजपतराय यमुनानगर। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग जिला यमुनानगर द्वारा ब्लड ट्रांसफ्यूजन अधिकारी यमुनानगर की अपील पर 23 अक्तूबर दिन शुक्रवार को रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ सुबह 9 बजे से होगा। यह जानकारी देते हुए 45 मैंबर चमनलाल इन्सां ने दी। उन्होंने बताया कि ब्लड ट्रांसफ्यूजन अधिकारी यमुनानगर डॉ. नीशा गुरेरा ने कहा कि इस समय ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी है, जिसके लिए रक्तदान कैंप लगाए जाने की विशेष आवश्यकता है।

इसलिए शुक्रवार को मुकंद लाल नागरिक हस्पताल यमुनानगर ट्रांमा सेंटर में साध-संगत द्वारा रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। इसलिए सभी रक्तदाताओं से अपील है कि वे कोरोना काल के मद्देनजर मास्क व दूरी बनाते हुए रक्तदान करने पहुंचे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts