यमुना को स्वच्छ बनाने को लेकर यमुना एक्शन प्लान की हुई समीक्षा

Published On

एसटीपी की पुन: संयुक्त सेंपलिंग कर 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: यमुना को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम में चल रहे कार्यों को और गति देने के लिए हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव योगेश कुमार ने शुक्रवार को यहां विकास सदन में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान ड्रेनों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए तैयार कार्य योजना की विस्तार से समीक्षा की गई। Gurugram News

सदस्य सचिव योगेश कुमार ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों से कार्य प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट लेने के उपरांत निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करते हुए जमीन पर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। योगेश कुमार ने निर्देश दिए कि एसटीपी की संयुक्त सैंपलिंग फिर से कराई जाए और 15 दिनों के भीतर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा उन्होंने जीएमडीए को स्टॉर्म वॉटर ड्रेनों और सीवरेज लाइनों की सफाई के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे अवैध कनेक्शनों को चिन्हित कर हटाया जा सके।

योगेश कुमार ने नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी लेने के उपरांत निर्देश दिए कि नए पंजीकृत टैंकरों की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए तथा अवैध टैंकर संचालन पर सख्त कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया जाए। उन्होंने जीएमडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रेनों के किनारे किए जा रहे फेंसिंग कार्य की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि अवैध प्रवेश और कचरा फेंकने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। बैठक में सीईई, एचएसपीसीबी बलराज अहलावत, सीई एमसीजी विजय ढाका (लेग-1 के नोडल अधिकारी), एसईई एचएसपीसीबी जतिंदर पाल, सीनियर मैनेजर एचएसआईआईडीसी संजय कुमार, एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल, आरओ, एचएसपीसीबी (गुरुग्राम रीजन-उत्तर) आकांक्षा तंवर, ईई जीएमडीए विक्रम (लेग-2 व लेग-3 के नोडल अधिकारी), ईई एमसीजी प्रदीप, ईई जीएमडीए पारिक गर्ग, ईई सिंचाई विभाग झज्जर पुनीत साहनी, ईई सिंचाई विभाग गुरुग्राम जितेंद्र सिंह तथा अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार एसईएसटीएफ के सदस्य भी मौजूद रहे। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– ऑनलाइन धोखाधड़ी करके निकाले गए 2,08,800 रुपये वापिस कराए

About The Author

Related Posts