Bribe: रिश्वत लेते एएसआई और साथी रंगे हाथ गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मोबाइल वापिस देने के लिए मांगे थे दस हजार रुपये

धनौला (सच कहूँ/लाली धनौला)। Dhanaula News: पंजाब के बरनाला जिले में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनौला थाने में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह और उसके साथी सतविंदर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जोगा सिंह के बेटे निर्मल सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज था।

जांच के दौरान एएसआई सुखदेव सिंह उनके घर गया और तीन मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले गया। बाद में जब जोगा सिंह ने मोबाइल फोन वापिस मांगे तो एएसआई ने दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद रकम 8 हजार रुपए तय हुई। इसके बाद पीड़ित ने विजिलेंस से संपर्क किया। जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया।

पहले भी रिश्वतखोरी के मामले में फंसे थे आरोपी | Dhanaula News

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह पर वर्ष 2023 में भी रिश्वत लेने का मामला दर्ज हुआ था। उस केस में भी उसका साथी सतविंदर सिंह नामजद था। दोनों उस मामले में जमानत पर बाहर थे। ताजा मामले में विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– Nangal News: ब्यास नदी में उफान से सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ का संकट गहराया

About The Author

Related Posts