शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया औचक निरीक्षण

Published On

स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर जल्द समाधान का दिया आश्वासन

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने माछीवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री की चेकिंग की खबर फैलते ही अन्य सरकारी स्कूलों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मंत्री बैंस ने बताया कि माछीवाड़ा से स्कूलों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मीडिया ने भी इस मुद्दे को उठाया था और अभिभावकों ने निरीक्षण की मांग की थी। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर वे स्वयं स्थिति का आकलन करने पहुंचे। Ludhiana News

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ स्कूलों में बुनियादी ढांचे के मामले में अच्छा काम हुआ है। हालांकि, उन्होंने कुछ और सुधारों की आवश्यकता भी महसूस की और उन्हें नोट कर लिया। मंत्री ने कहा कि कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी सामने आई है। बेट एरिया होने के कारण शिक्षक यहां रहना पसंद नहीं करते और उनका तबादला हो जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने माछीवाड़ा के निवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के स्कूलों में जल्द ही गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों को एकजुट होने का किया आह्वान

 

About The Author

Related Posts