इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सुजानढ़ पुलिस को मिली बडी सफलता

  • सोनू खान रोलसाहबसर जिला सीकर से सुजानगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुजानगढ़(सच कहूँ न्यूज)। भवानी सिंह चारिया की हत्या में वाछिंत अपराधी सोनू खान को गिरफ्तार कर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है सुजानगढ़ में 16 अगस्त 2016 को मालासी से 1 किलोमीटर खुड़ी की तरफ सड़क किनारे एक बलेरो कैंपर में भवानी सिंह चारिया की लाश मिले जिस से इलाके में सनसनी फैल गई जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच की जिसमें चार आरोपी हत्या के मामले में पाए गए जिसमें बहादुर सिंह उर्फ पहलवान खारिया कनीराम ,

मधुसूदन सिंह उर्फ बबलू सहित सोनू खान पुत्र नत्थू खान रोलसाहबसर, एक बाल अपचारी भी इस हत्या में शामिल था पुलिस ने भवानी सिंह चारिया की हत्या में पहले ही बहादुर सिंह उर्फ पहलवान वह मधुसूदन सिंह उर्फ बबलू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है अब यह 5,000 का ईनामी अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा है फरार ईनामी अपराधी सोनू खान रोलसाहबसर जिला सीकर से सुजानगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया कल न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts