राजस्थान, गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन

Published On

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का सोमवार सुबह इलाहाबाद में निधन हो गया। वह राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। वह राजस्थान तथा गुजरात के राज्यपाल भी रहे। राजस्थान में राज्यपाल रहते हुए उन्होंने अकालग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया तथा राहत सामग्री बंटवाई। राजभवन में कथा का आयोजन करवाना उनके समय की चर्चित घटना रही। इससे प्राप्त राशि उन्होंने अकाल पीड़ितों तक पहुंचाई थी। वह काफी समय से अपने पैतृक शहर इलाहाबाद में थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts